उत्तर प्रदेश इटावा बसरेहर क्षेत्र सचिवालय का कर्मचारी बताकर ठगी करने वाले गिरोह के और अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया सलाखों के पीछे। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( इटावा बसरेहर क्षेत्र सचिवालय का कर्मचारी बताकर ठगी करने वाले गिरोह के और अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश इटावा बसरेहर क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इटावा पुलिस ने सचिवालय का कर्मचारी बताकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक और शातिर बदमाश केपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस को आरोपी को पास से 2 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 1 पासपोर्ट, फर्जी प्रेस का कार्ड, 1 आधार कार्ड, और एक वोटर आईडी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, बीते महीने 29 मार्च को इसी गिरोह के एक शातिर आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। दरअसल,ये मामला इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र का है। इस मामले पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि खुद को सचिवालय कर्मी बताकर लोगों से नौकरी लगवाने और अन्य अधिकारियों से काम करवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया था।जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 29 मार्च एक शातिर बदमाश मनोज पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!