उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे।। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना बिधूना क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर के कुशल निर्देशन में उक्त घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा एस0ओ0जी टीम औरैया व थाना प्रभारी बिधूना श्री ललित कुमार के नेतृत्व में थाना बिधूना पुलिस की टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें।
दिनांक 18.03.2023 को वादी श्री मूंगाराम पुत्र रामदास निवासी ग्राम ताजपुर थाना बिधूना जनपद औरैया जो किराये के मकान में रहता है द्वारा थाना बिधूना में तहरीर दी गयी कि दिनांक 17/18/-03-2023 की रात्रि में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरे घर में घुसकर मेरी पत्नी/पड़ोसी के साथ लाठी डण्डे से मारपीट कर पीली धातु के जेवरात लूट लेने की सूचना पर थाना बिधूना पर मु0अ0सं0 106/2023 धारा 394 भादवि बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। गठित टीम द्वारा घटना के अनावऱण हेतु साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही थी जिस क्रम में दिनांक 02.04.2023 को एस0ओ0जी टीम औरैया व थाना बिधूना गठित पुलिस टीमो सयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुये गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 106/2023 धारा 394 भादवि से सम्बन्धित समस्त अर्न्तराजीय गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुये अभियुक्तगण 1. रजीत पुत्र क्रान्ता नि0 विकास नगर थाना दतिया देहात जिला दतिया (म0प्र0) उम्र करीब 20 वर्ष 2. लोकेन्द्र पुत्र क्रान्तीलाल नि0 प्रकाश नगर थाना दतिया देहात मध्य प्रदेश उम्र करीब 21 वर्ष 3.जरदान सिंह पुत्र चपेटीलाल नि0 मन्डी गेट के सामने डवरा थान डबरा जिला ग्वालियर म0प्र0 उम्र करीब 26 वर्ष 4. हरभान सिंह पुत्र मोहनलाल नि0 प्रकाश नगर थाना सिविल लाइन देहात जिला दतिया म0प्र0 उम्र करीब 28 वर्ष 5. अरविन्द पुत्र चोरई लाल नि0 दतिया प्रकाश नगर थाना सिविल लाइन देहात जिला दतिया म0प्र0 को थाना बिधूना जनपद औरैया को सहार कस्बा की ओर जाने वाली सड़क से 50 मीटर दूर से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कुल 2500/- रूपये बरामद कर (जो अभियुक्तगण द्वारा घटना में लूटे गये बाला व मंगलसूत्र को बेंचकर प्राप्त किये गये थे) दो व्यक्ति भागने में सफल रहे तथा गिरफ्तार अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । तथा अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमें से संबन्धित धारा 395/412 IPC की बढ़ोतरी की गयी । पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. रजीत पुत्र क्रान्ता निवासी विकास नगर थाना दतिया देहात जिला दतिया (म0प्र0)
2. लोकेन्द्र पुत्र क्रान्तीलाल निवासी प्रकाश नगर थाना दतिया देहात मध्य प्रदेश
3.जरदान सिंह पुत्र चपेटीलाल निवासी मन्डी गेट के सामने डवरा थान डबरा जिला ग्वालियर म0प्र0
4. हरभान सिंह पुत्र मोहनलाल निवासी प्रकाश नगर थाना सिविल लाइन देहात जिला दतिया म0प्र0
5. अरविन्द पुत्र चोरई लाल निवासी दतिया प्रकाश नगर थाना सिविल लाइन देहात जिला दतिया म0प्र0

फरार अभियुक्तगण का विवरण-
राजकिशोर मोगिया पुत्र अशोक मोगिया नि0 प्रकाश नगर दतिया लैंडमार्क वाजनी म0प्र0
अंशुल मोगिया पुत्र तिरपाल मोगिया नि0 ग्राम बाजनी दुर्गापुर दतिया जिला दतिया म0प्र0

अभियुक्तगणो का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त रजीत-
मु0अ0सं0 106/2023 धारा 394 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
मु0अ0सं0 153/2020 धारा 4/25 A ACT थाना कोतवाली इटावा जनपद इटावा
मु0अ0सं0 144/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना जशवन्त नगर जनपद इटावा
अभियुक्त लोकेन्द्र-
मु0अ0सं0 106/2023 धारा 394 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
मु0अ0सं0 152/2020 धारा 4/25 A ACT थाना कोतवाली इटावा
मु0अ0सं0 400/2019 धारा 25 B A ACT थाना सिविल लाइन जनपद दतिया (मध्य प्रदेश)
अभियुक्त जरदान-
मु0अ0सं0 106/2023 धारा 394 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
अभियुक्त हरभान-
मु0अ0सं0 106/2023 धारा 394 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
मु0अ0सं0 481/2017 धारा 41/411/413/420 भादवि थाना बकेवर जनपद इटावा
मु0अ0सं0 236/2020 धारा 323/504/325/34 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद दतिया (मध्य प्रदेश)
अभियुक्त अरबिन्द-
मु0अ0सं0 106/2023 धारा 394 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
मु0अ0सं0 318/2019 धारा 379/411 भादवि थाना बेवर जनपद मैनपुरी
मु0अ0सं0 147/2021 धारा 323/294/506/34 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद दतिया (मध्य प्रदेश)
अभियुक्त अंशुल मोगिया-
मु0अ0सं0 87/2022 धारा 323/294/506/34 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद दतिया (मध्य प्रदेश)
मु0अ0सं0 60/2023 धारा 379 भादवि थाना सबलगढ़ जनपद श्योपुर (मध्य प्रदेश)
मु0अ0सं0 379/2022 धारा 379 भादवि थाना बैराग जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश)
अभियुक्त राजकिशोर-
मु0अ0सं0 183/2019 धारा 294/323/506/34 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद दतिया (मध्य प्रदेश)
बरामदगी–
कुल 2500/- रूपये बरामद कर (जो अभियुक्तगण द्वारा घटना में लूटे गये बाला व मंगलसूत्र को बेंचकर प्राप्त किये गये थे)

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
प्रथम टीम एसओजी औरैया- एसओजी प्रभारी उ0नि0 श्री प्रवीन कुमार, का गोविन्द सिंह, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, आरक्षी दुष्यन्त कुमार, आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी ललित पटेल, आरक्षी सुबोध कुमार, आरक्षी सर्वेश, आरक्षी सुभाष, आरक्षी आकाश ।
द्वितीय टीम थाना बिधूना-
उ0नि0 नरेन्द्र कुमार. हे0का0 अजय कुमार, का0 विष्णु कुमार, एसीसी राजकुमार, का0 रोहित, का0 भूपेन्द्र

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!