उत्तर प्रदेश महोबा मध्यप्रदेश की सीमा कानपुर सागर हाइवे पर दो गाड़ियों में हुई आमने – सामने टक्कर में मां-बेटी सहित 03 लोगों की दर्दनाक मौत 04 हुए गम्भीर रूप से घायल मच गया कोहराम। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( महोबा मध्यप्रदेश की सीमा कानपुर सागर हाइवे पर दो गाड़ियों में हुई आमने – सामने टक्कर में मां-बेटी सहित 03 लोगों की दर्दनाक मौत 04 हुए गम्भीर रूप से घायल मच गया कोहराम )

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश की सीमा पर ऊजरा पावर हाउस के पास कानपुर-सागर हाईवे पर सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है।स्कॉर्पियो और कार की भिड़ंत में मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई।हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के मिलकीपुरा के रहने वाले हल्कू सेन की 28 वर्षीय बेटी पूजा सेन गर्भवती थी।डिलीवरी कराने के लिए 55 वर्षीय मां गुड्डो सेन और ड्राइवर देवेंद्र कार से मध्य प्रदेश के छतरपुर अस्पताल जा रहे थे। कानपुर-सागर हाईवे पर ऊजरा पावर हाउस के पास सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई।वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।दोनों वाहनों में सवार लोग अंदर ही फंस गए।सूचना पर पहुंची मध्य प्रदेश के गढ़ी मलहरा थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। कार सवार गुड्डो सेन, उनकी बेटी पूजा और ड्राइवर देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो सवार चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत से मोहल्ले में मातम छा गया। सड़क हादसा मध्य प्रदेश क्षेत्र में होने की वजह से वहां की पुलिस जांच कर रही है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!