गोण्डा करनैलगंज बस स्टॉप से कटरा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गड्ढे कर रहे बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित सड़के दे रही मौत का दावत अधिकारी महोदय देखकर कर रहे अनहोनी का इंतजार। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( करनैलगंज बस स्टॉप से कटरा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गड्ढे कर रहे बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित सड़के दे रही मौत का दावत अधिकारी महोदय देखकर कर रहे अनहोनी का इंतजार )
गोण्डा करनैलगंज बस स्टॉप से कटरा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के बीचो बीच खुदे गड्ढे में फंसकर आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। अंधेरी रात में गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहनों को काली सड़क से बिल्कुल सटे इस गड्ढे में गिरने की पूरी संभावना रहती है। यही हाल करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास है। समपार फाटक के चंद कदम दूरी पर खुदे गड्ढे में फंसकर अनगिनत लोग चोटिल हो चुके हैं। अभी हाल ही में एक गन्ना ट्राली इसी गड्ढे में फंसकर पलट गई थी। गनीमत थी कि घटना सुबह चार बजे की थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के शिकायत के बावजूद इन गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत एसडीएम हीरालाल का कहना है गड्ढों को भरवाने के लिए संबंधित को निर्देशित कर रहे हैं।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
