उत्तर प्रदेश औरैया का नाम रौशन करने वाली 03 महिलाओ को जायण्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन ग्रुप द्वारा हाथरस में पुरुस्कार से किया गया सम्मानित। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया का नाम रौशन करने वाली 03 महिलाओ को जायण्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन ग्रुप द्वारा हाथरस में पुरुस्कार से किया गया सम्मानित )
उत्तर प्रदेश ओरैया दिबियापुर जायण्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली में विस्तारित फेडरेशन 5 की प्रथम् फेडरेशन काउन्सिल मीट एवं आरियेन्टेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्री वाला जी रिजोर्ट शासनी हाथरस में सम्पन्न हुआ। बैठक में वर्ष २०२३ के लिए मनोनीत काउन्सिल पदाधिकारियों के शपथग्रहण एवं आरियेण्टेशन के पश्चात् वर्ष २०२३ के लिए कार्य योजना पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। सत्र के प्रथम् तीन माह में सराहनीय योगदान करने वाले जायण्ट्स पदाधिकारियों को फेडरेशन अध्यक्ष ऊषा यादव ने औरैया जिले की तीन महिला पदाधिकारियो को मुख्य अतिथि एस पी चतुर्वेदी के कर-कमलों से अबार्ड फार एक्सिलेंस से विभूषित किया गया। इस श्रृंखला में मेरठ में नवीन जायण्टस ग्रुप आफ फोकस फेरीज मेरठ के गठन के लिए फेडरेशन कोआर्डिनेटर पूनम गुप्ता, दिबियापुर में जायण्ट्स ग्रुप आफ गोल्डन पर्ल दिबियापुर के गठन हेतु जायण्ट्स ग्रुप आफ राइजिंग क्वीन्स दिवियापुर की अध्यक्ष अपर्णा सिंह, नवीन जायण्टस ग्रुप आफ बीएनटी फ्रेण्डस भर्थना के गठन के लिए प्रीती पोरवाल अध्यक्ष जायण्ट्स ग्रुप आफ दिबियापुर सहेली को अबार्ड फार एक्सिलेंस से विभूषित किया गया। मन्चासीन बृजमोहन शर्मा सदस्य केन्द्रीय समिति, मुकेश अग्रवाल सदस्य केन्द्रीय समिति, डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति, डॉ सुधा चौधरी सदस्य विशेष समिति एवं राजेश बजाज सदस्य विशेष समिति ने अबार्ड फार एक्सिलेंस से अलंकृत पदाधिकारियों के जायण्ट्स के प्रति निष्ठा एवं समर्पित भाव से सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान करने वाले पदाधिकारियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
