उत्तर प्रदेश औरैया शहर में दबंगों को आटो शुल्क न देने पर युवक की पीटाई से आक्रोशित लोगों को जिला मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की लगाई गुहार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


(औरैया शहर में दबंगों को आटो शुल्क न देने पर युवक की पीटाई से आक्रोशित लोगों को जिला मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की लगाई गुहार )
उत्तर प्रदेश औरैया शहर में ऑटो से पार्किंग शुल्क जी का जंजाल बन गई है । तीन दिन से ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर थे। मंगलवार को ईओ ने ई-रिक्शा चालकों को सवारी बिठाने पर शुल्क से दूर रखा है, जबकि ऑटो चालकों को कोई रियायत नहीं मिली है। ऑटो चालकों ने जब शुल्क देने से मना किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। गुस्साए ऑटो चालक जिला मुख्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। एडीएम एमपी सिंह से अपनी बात रखकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और वसूली रुकवाने और गुंडागर्दी करने वाले दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शहर में कई जगह वाहनों से आवश्यकता से अधिक पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। इसके विरोध में रविवार से ऑटो-टैक्सी चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी थी । ठेकेदार की ओर से ऑटो-टैक्सी, ई-रिक्शा, प्राइवेट बस आदि से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। इसको लेकर ऑटो, टेंपो और ई- रिक्शा चालकों में खासा आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को ईओ रामआसरे कमल ने ई-रिक्शा पर सवारी बिठाने पर शुल्क देने से छूट दे दी। वहीं, माल भाड़ा ढोने पर ई रिक्शा को भी शुल्क अदा करना होगा। इधर ऑटो चालकों को कोई रियायत नहीं मिली। शुल्क न देने पर ऑटो चालकों की पिटाई शुरू कर दी गई। गुस्साए चालक जिला मुख्यालय पहुंच गए, जहां प्रदर्शन किया। एडीएम एमपी सिंह को अपनी व्यथा बताई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और वसूली न रुकने पर परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतवानी दी। एडीएम ने मामले में जांच की बात कही है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
