उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना रसुलपुर क्षेत्र यातायात प्रभारी व नगर निगम की टीम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण सफाई अभियान मच गया हड़कंप।


( उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना रसुलपुर क्षेत्र यातायात प्रभारी व नगर निगम की टीम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण सफाई अभियान मच गया हड़कंप )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में दिनांक 01 अप्रैल से लगातार चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात मय नगर निगम की टीम द्वारा थाना रसूलपुर के साथ शहरी क्षेत्र जाटवपुरी, रामगढ, नालबन्द क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाया गया । अतिक्रमण करने वाले दुकानों पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया एवं अवैध सामान को सीज किया गया । अवैध तरीके से खड़े 137 वाहनों के विरूद्ध चालान एवं 03 वाहनों को सीज किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बताया गया कि जनपद में दिनांक 01 अप्रैल 2023 से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार पूरे जनपद में जारी है । लोगों को अतिक्रमण न करने के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध जुर्माना वसूलकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है । यह अभियान पूरे जनपद में लगातार जारी है । कृपया अतिक्रमण न करें साथ ही अपने वाहनों को पार्किग में ही खड़ी करें । इस अभियान के अंतर्गत की गई कार्रवाई को देखकर रोडो पर किए अतिक्रमण लोगों में मची अफरा-तफरी |

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
