उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मुख्यमंत्री विकास प्राथमिकता व निर्माणाधीन के अधूरे निर्माण कार्य की गई समीक्षा बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मुख्यमंत्री विकास प्राथमिकता व निर्माणाधीन के अधूरे निर्माण कार्य की गई समीक्षा बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी की विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों व निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, विद्युत चिकित्सा पेयजल योजना वन संबंधित ,जिला पंचायत, खादी ग्रामोद्योग, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जल निगम व सेतु निगम आदि विभागों द्वारा जनपद में संचालित कार्यों की एक-एक कर गहनता से समीक्षा की। उन्होने सभी संबंधितों अधिकारियों को निर्देश दियें कि उनके क्षेत्रांतर्गत कराये जा रहे कार्यां का निरीक्षण करें एवं गुणवत्ता अवश्य देखें, जिन मामलों में अंर्तविर्भागीय समन्वय की आवश्यकता हो, उन्हे तत्काल उनके संज्ञान में लाया जायें। बैठक के दौरान उन्होने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कार्य के दौरान आ रही समस्याओं की भी जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुये निराकरण भी कराया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माणाधीन 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक दशा में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं तथा वित्तीय वर्ष में परियोजनाओं के हस्तांतरण की औपचारिकता पूर्ण कर हस्तानांतरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि वर्तमान में छात्रवृत्ति व कृषि से सम्बंधित प्रकरणों की शिकायतें अधिक प्राप्त हुई है तथा अन्य विभागों में प्राप्त शिकायतों के सम्बंध में उन्होने निर्देश दिए कि निर्धारित प्रारूप पर लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए निर्धारित सीमा में शत-प्रतिशत निस्तारण कराएं। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सेंटरों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा जनपद में स्थापित हेल्थ एटीएम को सुचारू रूप से संचालित कराएं एवं गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति में सुधार के साथ लाभार्थियों के क्लेमस शत प्रतिशत दिया जाएं। संचारी रोग के नियंत्रण हेतु उन्होने डीपीआरओ एवं डीपीओ को निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। उन्होने बधियाकरण की प्रगति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। चार स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर 3 दिनों के अंदर कार्य प्रारंभ कराएं। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अपात्र राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त करें तथा पात्र नए कार्ड धारकों के राशन कार्ड बनावाए जिसकी प्रगति के विषय में समय समय पर अवगत कराते रहें। समीक्षा बैठक के दौरान जनपद में चल रहें निर्माण कार्यां में गति लाने के लिए सभी कार्यदायीं संस्थाओं को कडे़ निर्देश दिए उन्होने कहा कि चल रहें निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराएं, इसके लिए नामित नोडल अधिकारियों को भी निर्देश दिए की वह मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते रहें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एम0पी0 सिंह व ए0के0दीक्षित, बेसिक शिक्षाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहें

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!