गोंडा कबीर इंटर कॉलेज मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले / छात्र छात्राओं को प्रबन्धक द्वारा मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित एंव उज्जवल भविष्य की की कामना। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( कबीर इंटर कॉलेज मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले / छात्र छात्राओं को प्रबन्धक द्वारा मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित एंव उज्जवल भविष्य की की कामना )
गोंडा कबीर इंटर कॉलेज परसदा बेलसर गोंडा के संस्थापक अशोक कुमार तिवारी ने विद्यालय में प्रथम स्थान 96% प्राप्त करने वाली साक्षी वर्मा, और दूसरा स्थान 88% प्राप्त करने वाली पलक जयसवाल, एवं तीसरा स्थान 86% प्राप्त करने वाली अंशु तिवारी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के सभी अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहां कि आप लोगों की मेहनत एक दिन विद्यालय का नाम जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्थापित होगा। श्री तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहां कि जो बच्चे अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करते हैं विद्यालय में अनुशासित रहते हैं वही बच्चे आगे चलकर अपने माता-पिता और अपने विद्यालय तथा अपने क्षेत्र का नाम करते हैं विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता त्रिपाठी ने विद्यालय में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक राम सुंदर तिवारी ने कहां की विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं का एडमिशन शुल्क माफ कर दिया गया है और गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। अगर कोई अनाथ बच्चा स्कूल में पढ़ना चाहता है तो कॉपी किताब मुफ्त में दिया जाएगा। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।.

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
