उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना खागा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान बैंक के बाहर नकली नोट की गड्डी ,अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( थाना खागा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान बैंक के बाहर नकली नोट की गड्डी ,अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर खागा,पुलिस को मिली बड़ी सफलता बैंक के बाहर टप्पेबाजी करने वाले 3 सातिर, ठप्पेबाजो को पुलिस ने किया गिरफ्तार नकली नोट की गड्डी व अवैध असलहा कारतूस किए बरामद बताते हैं कि मुखबिर की सूचना पर खागा कोतवाली पुलिस ने 3 शातिर टप्पे बाज सोनू उर्फ कौशल सिंह तथा सेंगर पुत्र राजू सिंह सेंगर निवासी गोपाल नगर मकान नंबर 12 जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है वही तीसरा मनोज सोनकर पुत्र स्वर्गीय भूरा सोनकर 30 वर्ष निवासी पोजे पुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर तथा इसका तीसरा साथी सोनू सोनकर पुत्र पुरुषोत्तम सोनकर निवासी पोजेपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है बताते हैं कि इन लोगों के खिलाफ कई धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है जिनके पास से एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद हुए हैं अखबारी कागज की नकली नोट के ऊपर 500 की नोट लगाकर लोगों के साथ बैंक के बाहर टप्पेबाजी करते थे वहीं पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय को रवाना किया।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!