गोण मुख्यालय के टाउन हाल में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार कर स्वामी परमहंस ने किया जागरूक। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

( मुख्यालय के टाउन हाल में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार कर स्वामी परमहंस ने किया जागरूक )

गोण्डा प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार के लिए गोण्डा जनपद के मुख्यालय के टाउन हाल में बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को यह बताने का प्रयास किया किस प्रकार से प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना की फायदों को जनता को समझाने की जरूरत है अभी भी बहुत लोग इस कल्याणकारी योजना के बारे में अनभिज्ञ हैं यह योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए संचालित हो रही है प्रधानमंत्री जी का सपना है कि देश का हर गरीब व्यक्ति मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना रहे वहीं कार्यक्रम में पधारे मुख्य वक्ता अयोध्या धाम के तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु स्वामी परमहंस जी महाराज ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेज और गोरों के बाद कांग्रेसी चोरों ने देश को लूटा है देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के पक्ष में कमेटी का एक भी वोट नहीं था इसके बावजूद सरदार वल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री ना बनाकर नेहरू जैसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बना दिया गया जिसे देश का बड़ा नुकसान हुआ कांग्रेसियों ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया है मोदी जी के नेतृत्व में देश नित नए आयाम लिख रहा है पाकिस्तान और चाइना डर के नाते थरथर कांप रहे है गांधी जी ने कहा था कांग्रेस में नेहरू के रूप में एक अंग्रेज आज भी मौजूद है मोदी जी के नेतृत्व में भारत की सामरिक ताकत बढ़ी वही पत्रकारों के पूछे जाने पर कि आप पार्टी के सांसद संजय सिंह बार-बार प्रधानमंत्री की डिग्री के बारे में सवाल पूछ रहे हैं कि अब तक सबसे कम पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री कुर्सी पर बैठा है इस प्रश्न के जवाब देने में वे बचते नजर आए गोंडा के टाउन हॉल में और इस बैठक में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया गया साथ ही मीडिया के कुछ साथियों को भी जिम्मेदारी दी गई जिसमें सुदर्शन न्यूज़ चैनल के जिला प्रभारी एसके सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना का दायित्व सौंपा गया जिसका वहां पर मौजूद सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया अयोध्या से पधारे विशेष अतिथि विष्णु देवाचार्य संरक्षक देवीपाटन मंडल ने सभा को संबोधित किया साथ ही इस योजना से लोगों को होने वाले लाभ के बारे में बताए राष्ट्रीय प्रभारी अजय शुक्ला जी ने कार्यक्रम को संचालित किया इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री फौजदार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मनोज तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ताज मोहम्मद, अभय प्रताप सिंह मंडल प्रभारी बस्ती, राम प्रकाश शर्मा मंडल प्रभारी अयोध्या, पुष्पेंद्र शुक्ला जिला अध्यक्ष बहराइच, वीरेंद्र प्रताप जिला अध्यक्ष गोंडा, श्रेया सिंह जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गोंडा, गोंडा मीडिया प्रभारी कादिर अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वामी परमहंस ने गौ माता के संरक्षण के लिए आम जनता को आगे आने की अपील की साथ ही एक बड़ा गौशाला बनाने के लिए अपने आश्रम की भूमि दान देने की बात भी कही आगे उन्होंने भी कहा कि इस योजना के माध्यम से मोदी जी का सपना है कोई भी परेशान आदमी समाज की मुख्यधारा से वंचित ना रहने पाए और सभी को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए हम सबको लक करके इस जन कल्याणकारी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करना है।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!