उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी व नगर निगम टीम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण सफाई अभियान मच गया हड़कंप।

( फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी व नगर निगम टीम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण सफाई अभियान मच गया हड़कंप )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में दिनांक 01 अप्रैल से लगातार चलाए जा रहे आए दिन नगर फिरोजाबाद के अधिकांश तहसीलों में आत्या क्रमांक हटाओ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं अतिक्रमण हटाओ अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा थाना रसूलपुर से आसफाबाद चौराहे की सर्विस रोड़ पर अतिक्रमण हटवाया गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों व प्रभारी यातायात मय पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से चल रही 48 पार्किगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें बन्द करवाया गया । थाना टूण्डला द्वारा 02 अवैध पार्किंग चिह्नित किए गए थे जिन्हें दोनों को हटवाया जा चुका है । इसी क्रम में अवैध रूप से पार्किंग करने वाले एवं गलत स्थान पर वाहनों को खड़ा करने वाले 278 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1,39,000 रूपये का चालान अधिरोपित किया गया । जनपद में दिनांक 01 अप्रैल 2023 से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार पूरे जनपद में जारी है । लोगों को अतिक्रमण न करने के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध जुर्माना वसूलकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है । यह अभियान पूरे जनपद में लगातार जारी है । कृपया अतिक्रमण न करें साथ ही अपने वाहनों को पार्किग में ही खड़ी करें ।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!