सहारनपुर थाना मंण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान घर में घुसे चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने किया गिरफतार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )

( सहारनपुर थाना मंण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान घर में घुसे चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने किया गिरफतार )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशों में अपराध करने वालो पर थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की पुलिस टीमों की इस समय जबरदस्त कार्रवाई चल रही है।धर्मेंद्र सिंह की पुलिस टीमें अब तक सैकड़ों अपराधियों को जेल भेज चुकी है,और आगे भी पकड़ा धकड़ी का यह सिलसिला तेजी के साथ जारी है।कल देर रात चोरी करने की नियत से एक घर में घूसे दो शातिर चोरों समीर व साबिर को थाना मण्डी के सब इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने चोरी घटना को अंजाम देने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए दोनों शातिर चोरों समीर पुत्र नसीम निवासी हबीबगढ एवम साबिर पुत्र शहजाद निवासी हबीबगढ इरशाद कालोनी ने पुलिस टीम को बताया,कि वह गली मौहल्लों के बंद पड़े मकानों की दिन में रेकी करते हैं,और रात को चोरी,और कल रात पुलिस ने हमे चोरी करने से पहले ही पकड़ लिया।थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने जब इन दोनों शातिर चोरों का पिछला अपराधिक इतिहास खंगाला,तो खुद इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह भी भौच्चके रह गये।पकड़े गये दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!