जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली मछलीशहर का किया गया औचक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( सुनील मिश्रा की खास रिपोर्ट जौनपुर )


( पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली मछलीशहर का किया गया औचक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
जौनपुर। जिले में अपराधियों तथा बदमाशों के लिए महामारी की बिमारी बने जिले के तेजतर्रार कप्तान डा.अजय पाल शर्मा पुलिस विभाग मे लापरवाही के लिए भी बिजली के खुले तार की तरह हैं अगर विभागीय लापरवाही हुई तो चार हजार बोल्टेज का करंट लगने की संभावना हो जाती हैं तत्काल प्रभाव से कार्रवाई जो जग जाहिर है। हर समय अपनी बेहतरीन तरीके की कार्यवाही के चलते जनमानस में सबसे प्रिय आईपीएस अधिकारी में सबसे पंसदीदा गीने जाते हैं। कमान संभालने के बाद से शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जिले में थानो का हर पल निगरानी रखने के लिए करते हैं आकस्मिक निरीक्षण। उसी क्रम में एसपी द्वारा विभागीय निरीक्षण करते हुए कोतवाली मछलीशहर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कप्तान डा. अजय पाल शर्मा द्वारा कोतवाली के हर पहलू की निगरानी सावधानी पूर्वक करते हुए। थानें की सम्पूर्ण हर विंदू का ध्यान रखते हुए निरीक्षण किया गया। जिसमें कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, आवास, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय एवं थाना परिसर के साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव आदि की निगरानी करते हुए कोतवाली को साफ-सफाई अन्य कार्यों के संबंधित पर निर्देशित किया गया।
