उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना टूंडला पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान मोटरसाइकिल चोरों की हुई मुठभेड़ में 05 चोरी की मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी 01 चोरी का मोबाइल,02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार |


.( फिरोजाबाद थाना टूंडला पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान मोटरसाइकिल चोरों की हुई मुठभेड़ में 05 चोरी की मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी 01 चोरी का मोबाइल,02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना टूंडला पुलिस टीम के द्वारा दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को किया गया गिरफ्तार जिनके कब्जे से
कब्जे से चोरी की कुल चोरी के 06 दुपहिया वाहन ( 05 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद स्कूटी), 01 अदद कटी मोटरसाइकिल, एक अदद मोबाईल चोरी व 02 अदद तंमचा (315 बोर व 12 बोर) मय एक अदद खोखा कारतूस व 03 अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना कारित करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के पर्यवेक्षण में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 शातिर अभियुक्तगण 1. भीमसेन उर्फ भीमा पुत्र कालीचरन निवासी दिनोली थाना टून्डला जिला फिरोजाबाद उम्र 25 वर्ष 2. इशराज उर्फ सिंधी पुत्र काले खाँ निवासी दिनोली थाना टून्डला फिरोजाबाद उम्र 45 वर्ष,को दिनांक 08.04.2023 को दिनौली वाले रास्ते के पास जंगल से समय करीब 01.10 बजे पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी 05 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद स्कूटी व 01 अदद कटी मोटरसाइकिल व एक अदद मोबाईल चोरी व 02 अदद तंमचा 315 बोर व 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व 03 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। कस्बा टूण्डला से विगत दिनों दो मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गयी थी । जिनके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत हुए । चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा टीम का गठन किया था । आज रात्रि में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड मे गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी गयी मोटरसाइकिल तथा अन्य थानों से चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं । 08.04.2023 समय 01.10 बजे स्थान दिनौली के पास जंगल से थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद।
पूछताछ
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया है कि दोनों मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएँ करते है तथा चोरी की मोटरसाइकिल को हम दोनों मिलकर उसके पार्ट्स व मोटरसाइकिल को आने जाने वाले लोगो को बेचते हैं ।
अभियुक्तों के नाम कुछ इस प्रकार से है
1. भीमसेन उर्फ भीमा पुत्र कालीचरन निवासी दिनोली थाना टून्डला जिला फिरोजाबाद उम्र 25 वर्ष
2. इशराज उर्फ सिंधी पुत्र काले खाँ निवासी दिनोली थाना टून्डला फिरोजाबाद उम्र 45 वर्ष
1. भीमसेन उर्फ भीमा पुत्र कालीचरन निवासी दिनोली थाना टून्डला जिला फिरोजाबाद उम्र 25 वर्ष ।
1.मु0अ0स0 236/2023 धारा 379/411 भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
2.मु0अ0स0 239/2023 धारा 379/411भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
3. .मु0अ0स0 241/2023 धारा 379/411 भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
4. .मु0अ0स0 241/2023 धारा 379/411 भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद
5.252/2023 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड) थाना टूण्डला जिलाफिरोजाबाद ।
6. मु0अ0सं0 253/23 धारा 41/102 सीआरपीसी, थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
7.मु0 अ0स0 254/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
8.मु0अ0स0 302/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
9. मु0अ0स0 107/2020 धारा 411/414 भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
10.मु0अ0स0 354/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नारखी जिला फिरोजाबाद ।
11.मु0अ0स0 355/2020 धारा 411/414 भादवि थाना नारखी जिला फिरोजाबाद ।
2. इशराज उर्फ सिंधी पुत्र काले खाँ निवासी दिनोली थाना टून्डला फिरोजाबाद उम्र 45 वर्ष
1.मु0अ0सं0 253/23 धारा 41/102 सीआरपीसी, थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
2. मु0अ0सं0 255/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
