सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी किए गए मोबाइल, अवैध असलाह व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया सलाखों केे पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी किए गए मोबाइल, अवैध असलाह व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया सलाखों केे पीछे )
सहारनपुर थाना कुतुबशेर थाना कुतुबशेर दिन में गली मौहल्लों में घूमकर रेकी और रात में बंद पड़े मकानों को चोरी का निशाना बनाकर लाखों के वारे न्यारे करने वाले एक शातिर चोर गिरोह का आज थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार की पुलिस टीम ने जोरदार खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को एक चोरी के मोबाइल,एक देशी तमंचा,जिंदा कारतूस,छुरा व पन्द्रह हजार रूपए नकद के साथ किया गिरफतार।आपको बता दें,इस समय थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार के निर्देश पर उनकी पुलिस टीमें लगातार अपना काम कर रही है।आज दोपहर लगभग 12,30 बजे थाना कुतुबशेर के सब इंस्पेक्टर अजब सिंह व जहांगीर मय हमराही फोर्स के साथ हौजखेडी चौराहे,नहर पटरी के पास चैकिंग पर थे,कि अचानक सामने से आ रहे,दो शातिर चोर साकिब उर्फ मुन्ना डबल पुत्र इकराम निवासी धोबी वाला,गौटेशाह चुंगी रोड तथा इमरान पुत्र रिजवान निवासी मंसूर कालोनी ने जैसे ही पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास किया,तो सक्रिय पुलिस टीम ने इन दोनों शातिर चोरों को धर दबोचा।जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर एक चोरी का मोबाइल,एक देशी तमंचा,जिंदा कारतूस,छुरा एवम 15,000 रूपये नकद बरामद किए।दोनों शातिर चोरों को जेल भेज दिया गया है।
