उत्तर प्रदेश औरैया अजितमल निवासी संतोष तिवारी ने गौवंश गौशाला में 40 कुंतल भूसा किया दान किया इस सराहनीय कार्य के लिए किसानों से की अपील । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया अजितमल निवासी संतोष तिवारी ने गौवंश गौशाला में 40 कुंतल भूसा किया दान किया इस सराहनीय कार्य के लिए किसानों से की अपील )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव और उप जिला अधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह की भूसा दान करने की अपील से प्रभावित होकर कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेंद्र कुमार सिंह सेंगर व प्रवीण दुबे सहायक तकनीकी प्रबंधक के सहयोग से कृषक संतोष तिवारी पुत्र सुरेश चंद्र तिवारी निवासी हैदरपुर अजीतमल ने लगभग 40 कुंटल भूसा गौशाला गौहानी खुर्द व गौशाला अमावता हेतु निशुल्क प्रदान किया ग्राम प्रधान गोहनी खुर्द ग्राम प्रधान अमावता ने भूसा गौशाला हेतु मंगवा लिया है। वही सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेंद्र कुमार सिंह सेंगर ने कृषक भाइयों से गौशाला में भूसा दान देकर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस किसी किसान को भूसा दान देना हो तो संबंधित कृषि विभाग से संपर्क करें। राजेंद्र सिंह सेंगर सहायक विकास अधिकारी कृषि 9759476430,प्रवीण दुबे 8191093915 पर फोन कर संपर्क करें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
