उत्तर प्रदेश आगरा जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ के चलते लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या का काला कारोबार भाजपा सरकार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जमकर किया प्रदर्शन एसीएम प्रथम जगदम्बिका प्रसाद पांडे को सौंपा ज्ञापन | ( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )

( आम आदमी पार्टी ने महामहीम राज्यपाल को संबोधित एसीएम प्रथम जगदम्बिका प्रसाद पांडे को सौंपा ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश आगरा आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया .पार्टी के पदाधिकारियों ने महामहीम राज्यपाल को संबोधित एसीएम प्रथम जगदम्बिका प्रसाद पांडे को ज्ञापन सौंपा .पदाधिकारियों का कहना हैं कि कई सालों से भाजपा नेताओं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ के चलते लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या का काला कारोबार किया जा रहा है | भाजपा नेताओं की अधिकारियों से मिलीभगत बताया | 2016 में लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या की शिकायत करने पर तत्कालीन सरकार ने प्रिया हॉस्पिटल को सील करने का कार्य किया लेकिन उसके बाद सरकार बदलते ही कुछ अधिकारियों ने भाजपा नेताओं की मिलीभगत के चलते उस अस्पताल में लगी सील को हटवा दिया , और दोबारा शुरू हुआ कन्या भ्रूण हत्या और लिंग परीक्षण का काला कारोबार रासुका लगाए जाने की , की मांग | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि तकरीबन 5 माह पूर्व इस काले कारोबार की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और एसएसपी आगरा से की गई थी .जिसके बाद एसओजी की टीम ने सक्रिय होकर निंदनीय पाप करने वाले अधिकारियों को पकड़ लिया, लेकिन पकड़े जाने के कुछ दिन बाद भी वह छूट गए .आप पार्टी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से घोर निंदनीय कृत्य करने वालों के विरुद्ध रासुका लगाए जाने की मांग की है .
भूख हड़ताल की दी चेतावनी
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सृष्टि द्वारा बनाए गए नियम के साथ यह दरिंदे चंद रुपयों के लिए छेड़छाड़ करते हैं और कोख में पल रहे मासूमों की हत्या कर देते हैं .पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 1 सप्ताह में दोषियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई नहीं की गई आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल करने को विवश रहेगी |

( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )
