उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी द्वारा अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी का आयोजन कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की गई अपील। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी द्वारा अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी का आयोजन कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की गई अपील )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना परिसर में अम्बेडकर जयंती के पर्व को लेकर सीओ अजीतमल भरत पासवान की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। क्षेत्र से आये आयोजको व ग्राम प्रधानों से उनके क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना और किसी प्रकार का कोई समस्या ना हो इस पर भी चर्चा की। 14 अप्रैल को मनाये जाने वाले अम्बेडकर जयंती अवसर पर निकाले जाने वाले जलूस व शोभा यात्रा का संज्ञान लेने के साथ साथ किस प्रकार से तरीके से निकाला जाना है उस के बारे में लोगो से बात की। उन्होंने जुलुस आयोजको से अपील करते हुए कहा कि जयंती के अवसर पर वे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने दें और यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने आयोजन मे संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस को जनता के हितार्थ बताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। जुलूस में दारू पीकर बाइक नही चलाये साथ ही परमीशन के बिना अगर किसी ने जुलूस निकाला तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही किसी धर्म के खिलाफ अमर्यादित या कोई अश्लील गाना या टिप्पणी नही करेगा। कानून का पालन करते हुये जयंती मनाये। इस मौके पर थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा सहित ग्राम प्रधान व आयोजक मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!