वाराणसी रोहनिया थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में विगत दिनों हुई हत्या कांड में फरार चल रहे दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर किया सलाखों के पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( रोहनिया थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में विगत दिनों हुई हत्या कांड में फरार चल रहे दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर किया सलाखों के पीछे )

वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के खुलासपुर नहर के पास पिछले दिनों 28 वर्षीय सुनील कुमार मौर्य की हत्या उसके ही दो सगे भाइयों अनिल और मुनील ने की थी। परिवार में पावरलूम के बंटवारे के विवाद के कारण दोनों उसे मोटरसाइकिल से खुलासपुर नहर तक ले गये। एक ने अपने ही भाई को पकड़ा और दूसरे ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में रोहनिया पुलिस ने लोहता क्षेत्र के भरथरा गांव के आरोपित अनिल और मुनील मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। रविवार को पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया। दोनों हत्यारोपित भाइयों को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि भरथरा गांव निवाससी मृतक सुनील कुमार मौर्य पावरलूम मैकेनिक था। उसके पिता भी पावरलूम चलाते हैं। घर के पावरलूम के बंटवारे का भाइयों में विवाद था। इसके बाद अनिल और मुनील ने अपने भाई सुनील को रास्ते से हटाने की साजिश रची। फिर दोनों रात में सुनील को मोटरसाइकिल से खुलासपुर नहर के पास ले गये। वहां अनिल ने सुनील को जोर से पकड़ लिया और मुनील ने चाकू से सुनील का गला रेतकर काम तमाम कर दिया। हत्या के बाद दोनों घर आ गये। दूसरे दिन जब खुलासपुर के लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई। जांच के बाद उसकी पहचान नही हो सकी। उधर, परिवारवाले सुनील की तलाश कर रहे थे। उसी घर में हत्यारे दोनों भाई मौजूद थे और अनजान बने थे। दो दिन बाद परिजनों ने थाने जाकर सुनील के शव की पहचान की थी। तब भी दोनों हत्यारे घड़ियाली आंसू बहा रहे थे। इधर, मामले की जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में उसी के भाई अनिल और मुनीब मोटरसाइकिल से खुलासपुर की ओर जाते और आते दिख गये। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सच्चाई कबूला साथ ही गुनाह कबूल किया।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!