सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग / दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग / दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के सख्त निर्देश पर थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार की पुलिस टीमों द्वारा वारंटी/वांछितो के अलावा चोर,लूटेरों एवम डकैतो की गिरफ्तारियां भी दबाकर की जा रही है।अपराधी छोटा हो या बडा सतीश कुमार द्वारा कहीं से कहीं तक भी बख्शा नहीं जा रहा है।कल भी इंस्पेक्टर सतीश कुमार के निर्देश पर उनकी पुलिस टीम ने डकैती में निरूद्ध एक शातिर वारंटी नीरज पुत्र राजपाल निवासी जाटव नगर को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।जिसका तुरंत चालान कर जेल भेज दिया गया है।
