उत्तर प्रदेश औरैया ब्लाक बिधूना क्षेत्र मे ग्राम हरचंदपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक कर रही बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए विडियो हुआ वायरल ग्रामीणों ने लगाए गम्भीर आरोप। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

( बाइट: ग्रामीण महिलाएं )

( बाइट: ग्रामीण )

( औरैया ब्लाक बिधूना क्षेत्र मे शिक्षा के मंदिर में प्रधानाध्यापक कर रही बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए विडियो हुआ वायरल)

उत्तर प्रदेश औरैया ब्लाक बिधूना क्षेत्र मे ग्राम हरचंदपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक कर रही बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए जहां एक तरफ प्रशासन बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए नई नई योजनाओं को लेकर आते हैं वहीं दूसरी तरफ शिक्षको की मनमानी के चलते हो रहा है बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, शिक्षा के मंदिर में बच्चों से पढ़ाई की जगह लगवाई जाती है झाडू आपको बताते चलें कि मामला कानपुर के ब्लॉक बिधनू के ग्राम हरचंदपुर का है जहां प्राथमिक विद्यालय में नन्हे बच्चों से झाडू लगवा कर उनके भविष्य के साथ किया जा रहा है खिलवाड़ जो कि सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने के लिए काफी है ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना सिंह लगवाती है बच्चों से झाडू व खेतों से मंगवाती है सब्जियां, प्रधानाचार्या के दबंगई व गलत रवैए से परेशान होकर ग्रामीणों ने अपने बच्चो को दूसरे विद्यालय ने भेजना शुरू कर दिया है क्यू कि उन्हें उस विद्यालय में अपने बच्चों का भविष्य अंधकार में जाता हुआ दिख रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय को प्रधानाचार्या व शिक्षकों ने अपनी आरामगाह का स्थल बना रखा है जहा वे बिना प्रशासन के डर से निश्चिंत होकर करती हैं आराम इसके साथ ही बच्चों तक पहुंचने वाले खाने को भी पैक करवा कर अपने घर ले जाती हैं, ग्रामीणों का कहना है कि इस काम में विद्यालय की रसोइया इनका साथ देती है जिस पर कत्ल के भी इल्ज़ाम हैं और उसने शिक्षिकाओं के रहने की भी व्यवस्था करा दी है, ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाचार्या अपनी मनमानी करती है व शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी देती है , जहां विद्यालय में बच्चों को पढ़ने के लिए बुलाया जाता है वहीं छात्राओं द्वारा स्कूल में झाड़ू लगाने का ये वीडियो सरकार के आदेशों और विभागीय अधिकारियों के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है जो की शिक्षक व अधिकारियों की कार्यशैली पर भी प्रश्न खड़े कर रहा है क्यू की सिर्फ यही नहीं इस प्रकार के बहुत से प्राथमिक विद्यालय हैं जहां बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है अब देखना ये होगा कि सरकार और विभागीय अधिकारी इस पर कुछ एक्शन लेते हैं या शिक्षक और प्रधानाचार्य इसी प्रकार की मनमानियां करते रहेंगे

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!