सहारनपुर थाना फतेहपुर क्षेत्राधिकारी एंव थाना प्रभारी मै पुलिस बल के नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र पैदल गस्त कर लिया गया जायजा एंव शांति व्यवस्था बनाए रखने की गई अपील। ( शहबाज खान की खास रिपोर्ट सहारनपुर )

( थाना फतेहपुर क्षेत्राधिकारी एंव थाना प्रभारी मै पुलिस बल के नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र पैदल गस्त कर लिया गया जायजा एंव शांति व्यवस्था बनाए रखने की गई अपील )

सहारनपुर  पुलिस कप्तान डॉ विपिन ताडा के आदेश पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के सुपर विजन में आज सीओ सदर रुचि गुप्ता ने फतेहपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार एवम पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांवों में सीओ सदर रुचि गुप्ता ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने की भी कोशिश की। लोगों से निकाय चुनाव और त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन पुलिस कस्बे में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। कस्बे में गश्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश भूमिगत हो रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!