उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा मै पुलिस बल के साथ कस्बा बिधूना क्षेत्र मे आगामी नगर निकाय चुनाव एंव अम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त कर लिया गया जायजा शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा मै पुलिस बल के साथ कस्बा बिधूना क्षेत्र मे आगामी नगर निकाय चुनाव एंव अम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त कर लिया गया जायजा शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा आगामी निकाय चुनाव 2023 व अम्बेडकर जयन्ती के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु भारी पुलिस बल के साथ थाना बिधूना क्षेत्र में पड़ने वाले मुख्य चौराहों, बाजार तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। महोदया द्वारा थाना प्रभारी बिधूना को कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पैदल गस्त दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेंकिंग की गयी । इस दौरान थाना प्रभारी बिधूना सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौके पर उपस्थित रहें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
