उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र उच्च प्राथमिक विद्यालय मे तैनात शिक्षक की विदाई पर बच्चों के छलके आंशू। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद क्षेत्र उच्च प्राथमिक विद्यालय मे तैनात शिक्षक की विदाई पर बच्चों के छलके आंशू )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद विकास खण्ड भाग्यनगर क्षेत्र के उच्च प्रथमिक विद्यालय नगला पाठक में तैनात शिक्षक का विदाई समारोह सोमवार को बड़े ही धूमधाम से बच्चो व उनके अभिभावको ने किया। विदाई समारोह के दौरान बच्चो को अपने शिक्षक के विदाई समारोह के दौरान रो पड़े। इस मौके पर शिक्षक हुकुम सिह कुशवाहा ने कहा कि हमने जब से शिक्षक के रूप में यहां आए हम को बच्चो व उनके अभिभावकों का भर पूर्ण सहियोग मिला जिससे आज बच्चे मन लगाकर पढ़ रहे हैं। बच्चो के प्रति गुरु का बहुत बड़ा योगदान रहता है। जिस तरह से शिक्षक पढ़ाता है बच्चे आगे चल कर उसका नाम लेते हैं हमने आज जी जान से बच्चो को शिक्षा दी है उन बच्चों में से जब अधिकारी बनेंगे तो हमारा नाम रोशन होगा। शिक्षको को मन लगाकर पढ़ाना चाहिए। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षको के विदाई समारोह बहुत देखे लेकिन आज जो शिक्षक और बच्चो का प्रेम मुझे दिखाई दे रहा है यह बहुत ही सराहनिय है। इससे शिक्षको को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर जसवीर सिह, कमलेशचतुर्वेदी, बुद्धिपाल सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, सुमित कुमार कुशवाह, पूनम गौतम, राधा त्रिपाठी, रुचि त्रिपाठी, आरती कुशवाहा, शिवेंद्र कुशवाहा, मनोज राठौर, राघवेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश, प्रमोद कुमार, ब्रजेंद्र सिंह, सोनू मिश्रा ग्राम प्रधान सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!