गोण्डा संघ लोक सेवा चयन आयोग में चयनित ज्योति चौरसिया द्वारा सिटी मांटेसरी स्कूल में बच्चो को सफलता के लिए किया गया जागरूक। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )


( संघ लोक सेवा चयन आयोग में चयनित ज्योति चौरसिया द्वारा सिटी मांटेसरी स्कूल में बच्चो को सफलता के लिए किया गया जागरूक )
गोण्डा संघ लोक सेवा चयन आयोग में चयनित ज्योति चौरसिया आज सिटी मांटेसरी स्कूल गोन्डा में पहुंच कर बच्चो को अपनी सफलता के विषय में विस्तार से बताया और प्रशासनिक सेवा में अपने चयन को सार्थक बनाया अपनी सफलता का श्रेय प्रारंभिक शिक्षा को दिया और ज्योति चौरसिया न कहा की मेहनत और लगन से किया हुआ कार्य सार्थक होता है काम करने वाले बच्चे अगर लगन मेहनत से काम करते हैं तो सफलता उन्हें जरूर मिलेगी आज मुझे इस सफलता पर बहुत खुशी महसूस हुई है।पूरे जिले से मुझे इतनी बधाइयां मिल रही है।ये मेरे लिए आप लोगों का आर्शीवाद है।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की तरफ से स्मृति चिन्ह और बुके देकर सम्मानित किया गया। और इस दौरान उनके साथ बहन चन्द्रकान्ता और भाई संदीप भी रहें। इस दौरान माया शंकर जोशी ,सुरेन्द्र प्रसाद पाठक प्रधानाचार्य, एम एन शुक्ला , मनीषा जोशी, तसनीम उस्मानी, मीना मिश्रा, नाहिद कुरेशी, पल्लवी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )
