उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली व एसओजी टीम द्वारा खेले जा आईपीएल मैच में सटोरियों पर कसा शिकंजा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 23,140 रु नगदी व 04 मोबाइल बरामद कर 05 अभियुकतो को गिरफ्तार किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली व एसओजी टीम द्वारा खेले जा आईपीएल मैच में सटोरियों पर कसा शिकंजा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 23,140 रु नगदी व 04 मोबाइल बरामद कर 05 अभियुकतो को गिरफ्तार किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया एस0ओ0जी0 व थाना कोतवाली औरैया की गठित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आईपीएल मैचों में खाईबाड़ी व सट्टा खिलाने वाले गैंग का भण्डाफोड़आईपीएल मैचों में ऑनलाइन व ऑफलाइन के माध्यम से सट्टा लगाये जाने की सूचना निरंतर जनपद औरैया के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त हो रही थी। उक्त सूचना का संज्ञान लेते हुए व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना कोतवाली औरैया की संयुक्त टीमों का गठन कर आईपीएल मौचों पर सट्टा लगाने व सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें। गठित टीमों द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर इलेक्ट्रॉनिक/मैनुअल साक्ष्यों के माध्यम से आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वालों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन किया जा रहा था। जिस क्रम में दिनांक 10/11.04.2023 की रात्रि को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति जो शिवकुमार पुत्र स्व विजय नारायण निवासी मोहल्ला सत्तेश्वर थाना कोतवाली औरैया की दुकान पर बैठ कर बड़े स्तर पर नंबर सिस्टम व आईपीएल सट्टे की खाईबाड़ी कर रहें है। उक्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर व उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए गठित पुलिस टीमों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेरा बंदी कर एकबारगी दविश देते हुए 05 अभियुक्तों 1. शिवकुमार पुत्र विजय नारायण पाल निवासी सत्तेश्वर पश्चिमी मोहल्ला थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया,2. राहुल शर्मा पुत्र संतोष कुमार निवासी समरथपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया,3. अर्जुन सोनी पुत्र अरविन्द सोनी निवासी सत्तेश्वर पश्चिमी मोहल्ला थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया,4. अक्षय सेंगर उर्फ रज्जू पुत्र रणधीर सिंह निवासी गायत्री नगर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया,5. नादिर पुत्र खालिद निवासी नारायणपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया तथा अंधेरे का फायदा उठाकर 03 अभियुक्त मौके से फरार हो गयें। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी से घटना में प्रयुक्त 04 अदद मोबाइल फोन, खाईबाड़ी में लगे सट्टे के 23,140 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद माल के सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया के अन्तर्गत मुकदमा अपराध संख्या 364/23 धारा ¾ सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमों द्वारा निरंतर संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि भागे हुए 03 अभियुक्त जिनके नाम 1. रवि निषाद निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया, 2. गुफरान निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया व 3. कन्हैया राजपूत निवासी गायत्री नगर कोतवाली औरैया जनपद औरैया है। इन्हीं के मदद से हम सभी मिलकर सट्टा लगाने का काम करते थें तथा लोगों को कम समय में ज्यादा रकम कमाने का लालच देकर ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से आईपीएल में सट्टा खिलाते हैं। आज भी हम लोग आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे थें परन्तु पकड़े गयें।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. शिवकुमार पुत्र विजय नारायण पाल निवासी सत्तेश्वर पश्चिमी मोहल्ला थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
2. राहुल शर्मा पुत्र संतोष कुमार निवासी समरथपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
3. अर्जुन सोनी पुत्र अरविन्द सोनी निवासी सत्तेश्वर पश्चिमी मोहल्ला थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
4. अक्षय सेंगर उर्फ रज्जू पुत्र रणधीर सिंह निवासी गायत्री नगर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
5. नादिर पुत्र खालिद निवासी नारायणपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
वांछित अभियुक्तों का विवरण-
1. रवि निषाद निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया
2. गुफरान निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
3. कन्हैया राजपूत निवासी गायत्री नगर कोतवाली औरैया जनपद औरैया
बरामदगी-
1. 04 अदद मोबाइल फोन(घटना में प्रयुक्त)
2. खाईबाड़ी में लगे 23,140 रूपयें।
गिरफ्तार करने वाली-
प्रथम टीम एस0ओ0जी0 औरैया- SOG प्रभारी उ0नि0 श्री प्रवीन कुमार, हे0कां0 सर्वेश कुमार, कां0 गोविन्द सिंह, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 दीपक, कां0 नवीन, कां0 ललित, कां0 सुभाष, कां आकाश कुमार, कां0 सुबोध, कां0 विजय कांत, कां0 ओमजी पाण्डेय, कां0 दुष्यन्त।
थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम- उ0नि0 अरूण कुमार, हे0कां0 सुनील कुमार, कां0 हरीश चन्द्र।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
