उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना प्रभारी द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मै पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद थाना प्रभारी द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मै पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बॉडी प्रोडक्टर व दंगा नियंत्रण उप करणो के साथ पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ हुआ। मोतीपुर, अछल्दा चौराहा, जुवैरी मोहल्ला, मेवातियान, चमनगंज तिराह, ख्यालीदास, मैन बाजार, टॉकीज रोड, बकर मण्डी होता हुआ वापस थाने आकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने आचार संहिता का पालन करने की अपील भी की। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह के दवाव में आये अगर कोई भी सन्दिग्ध ब्यक्ति दीखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!