वाराणसी थाना म्योरपुर क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा मैं पुलिस बल एंव पीएसी बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बरवा टोला व आरंग पानी के जंगलों में की गई काम्बिग। (पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना म्योरपुर क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा मैं पुलिस बल एंव पीएसी बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बरवा टोला व आरंग पानी के जंगलों में की गई काम्बिग )
जनपद वाराणसी में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी दुद्धी दद्दन प्रसाद गोड़ के नेतृत्व में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा टोला व आरंग पानी के जंगलों में मय पीएसी सघन कॉम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
