गोंडा शिक्षा के दृष्टिगत विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर छात्र नेता शिवम् पांडेय ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन । ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( शिक्षा के दृष्टिगत विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर छात्र नेता शिवम् पांडेय ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन )

गोण्डा  विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर छात्र नेता शिवम् पांडेय मिले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की स्थापना गोन्डा में ही हो इस अवसर पर गोन्डा के छात्र नेता शिवम पाण्डेय ने बताया कि गोण्डा शिक्षा के दृष्टिकोण से बहुत पीछे है यहां के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए जिले के बाहर जाना पड़ता है, जिससे आम छात्र जो बाहर नहीं जा पाते हैं और उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं इसी वजह से गोण्डा के मुख्यालय पर ही विश्वविद्यालय का निर्माण हो जिससे पूरे देवीपाटन मंडल के छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें व विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री किशन पाण्डेय ने बताया की कि जनपद गोण्डा के तहसील करनैलगंज के ग्राम सभा डोमा कल्पी में जमीन गोण्डा प्रशासन के द्वारा देखी गई है यह तहसील ही नहीं अपितु पूरे गोण्डा वासियों के लिए गौरव का विषय है अगर विश्वविद्यालय निर्माण गोण्डा में होता है तो यहां के लोगों को रोजगार का भी अवसर प्राप्त होगा जिससे गोण्डा जनपद की पहचान पूरे प्रदेश में शिक्षा के दृष्टिकोण से एक अलग प्रकार की मिसाल कायम करेगी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विषय को संज्ञान में लेते हुए छात्र नेताओं को आश्वासन दिया है कि विश्वविद्यालय का निर्माण गोण्डा में ही होगा इसको लेकर वह अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!