सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस द्वारा वन जीव जन्तुओं की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना सरसावा पुलिस द्वारा वन जीव जन्तुओं की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के कड़े निर्देश पर वन्य जीव जन्तुओं की गाड़ी से तस्करी कर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले तीन शातिर ठगों को आज थाना सरसावा प्रभारी सुबे सिंह की पुलिस टीम ने किया किया गिरफतार।गाड़ी के साथ साथ चितकबरे दुधमुंहेसांप,स्टेटोस्केप,दुधिया बल्ब एवम सर्जरी दस्ताने हुए बरामद।जिसका खुलासा आज एसपी-देहात सागर जैन द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।आपको बता दें,कि सरसावा थाना प्रभारी सुबे सिंह के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक एवम शाहजहांपुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ चैकिंग पर थे,कि अचानक सामने से आ रही अमेज गाड़ी को पुलिस टीम ने जैसे ही रूकने का इशारा किया,तो इन्होंने अपनी गाड़ी और तेज दौड़ा दी,लेकिन जांबाज पुलिस टीम ने इन्हें कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।गाड़ी संख्या एचआर-71 एफ 1789 की तलाशी लेने पर उसमें रखे एक बैग मे चितकबरे दुधमुंही सांप व दूसरे बैग में सर्जरी का सामान देखकर पुलिस टीम के भी रोंगटे खड़े हो गए।पुलिस टीम ने तीनों ठग तस्करों जरनैल सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी यमुनानगर हरियाणा,साबिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम छावडी एवम मोबीन पुत्र असलूफ निवासी ग्राम समसपुर को गिरफतार कर लिया गया।बाद में तीनो ठगों द्वारा इस सांपो की तस्करी के बारे मे काफी कुछ खुलासा किया गया।जिसका खुलासा आज एसपी-देहात सागर जैन द्वारा भी एक पत्रकार वार्ता के दौरान किया गया।तीनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है

Back to top button
error: Content is protected !!