उत्तर प्रदेश हरदोई कोतवाली क्षेत्र में यातायात पुलिस बूथ के अंदर फांसी पर लटकता मिला सिपाही का शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( हरदोई कोतवाली क्षेत्र में यातायात पुलिस बूथ के अंदर फांसी पर लटकता मिला सिपाही का शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर स्थित यातायात पुलिस बूथ के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार सुबह एक पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।सूचना मिलते ही सीओ, एएसपी, एसपी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिसकर्मी की पहचान अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक पुलिसकर्मी देवरिया जिले का रहने वाला था और हरदोई में यातायात पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। मृतक पुलिसकर्मी अशोक कुमार यादव हरदोई में एक किराए के मकान में रहता था।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अभी तक मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, वहीं मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!