उत्तर प्रदेश अमेठी निवासी आरिफ और सारस की प्रेम कहानी बनी चर्चा का विषय अपने बिछड़े साथी सारस से मिलने पहुंचे कानपुर सारस के चेहरे पर छाई खुशियों की लहर। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( अमेठी निवासी आरिफ और सारस की प्रेम कहानी बनी चर्चा का विषय अपने बिछड़े साथी सारस से मिलने पहुंचे कानपुर सारस के चेहरे पर छाई खुशियों की लहर )

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो में सारस पक्षी के साथ आरिफ खान की दोस्ती इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।दोनों का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने सारस को रायबरेली के समस्तपुर पक्षी विहार भेज दिया।उसके बाद सारस पक्षी को कानपुर प्राणी उद्यान ले जाया गया।बताया जाता है कि अपने दोस्त से बिछड़कर सारस काफी मायूस है और उसने सिर्फ जीवित रहने भर का खाना खाया है।खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर राजनीतिज्ञों से लेकर आम आदमी तक दोनों को मिलाने की गुहार लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने भी सारस के दोस्त आरिफ खान का समर्थन में किया है। वरुण ने ट्वीट कर कहा कि सारस और आरिफ की कहानी खास है।एक दूसरे को सामने पाकर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है।यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं, उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापस लौटा दीजिए। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग समझते हैं नफ़रत भर देंगे दिलों में, उन्हें नहीं पता मोहब्बत क़ुदरती होती है और क़ुदरत के ख़िलाफ़ जाने वाले कहां कभी कामयाब होते हैं।वहीं एक अन्य ट्वीट में यूपी के अखिलेश यादव ने कहा कि हुक्मरानों से है, परिंदों का बस यही कहना,आज़ाद कर दो, हमको पिंजरों में नहीं रहना। बता दें कि आरिफ खान और सारस का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने सारस को आरिफ से अलग कर दिया और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया। बरहाल इसके बाद भी उनकी दोस्ती नहीं टूटी।आरिफ जब कानपुर चिड़ियाघर में अपने दोस्त से मिलने गया तो सारस अपने बाड़े से आरिफ की एक झलक पाने के लिए खुशी से झूमते हुए देखा गया।सारस ने अपने पंख फड़फड़ाए और उड़ने की कोशिश की।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!