उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछ्ल्दा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान लूट हुआ माल व मोटरसाइकिल 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना अछ्ल्दा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान लूट हुआ माल व मोटरसाइकिल 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर के कुशल निर्देशन में उक्त घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अछल्दा श्री सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना अछल्दा पुलिस की टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें। गठित टीम द्वारा घटना के अनावऱण हेतु साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही थी जिस क्रम में दिनांक 13.04.2023 को थाना अछल्दा गठित पुलिस टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 110/2023 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त रामजी उर्फ चौधरी पुत्र महेश चन्द्र निवासी प्रेमनगर थाना अछल्दा जनपद औरैया को रेलवे पुल से 100 मीटर की दूरी पर ग्राम नगरिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 वोर व दो अदद जिन्दा कारसूत 315 वोर, छीने गये 08 सोने के मोती, एक टूटी हुई काले मोती की माला तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल को सीज किया गया तथा दो व्यक्ति फरार हैं । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमें से संबन्धित धारा 41 IPC की बढ़ोतरी की गयी । नाजायज तमंचा की बरामदगी के संबन्ध में मु0अ0सं0 112/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । भागे हुये अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध स्थानो पर दबिशे दी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
1. रामजी उर्फ चौधरी पुत्र महेश चन्द्र निवासी प्रेमनगर थाना अछल्दा जनपद औरैया
फरार अभियुक्तों का विवरण-
1. सुनील कुमार पुत्र श्री महाराज सिह निबासी ग्राम प्रेमनगर थाना अछल्दा जनपद औरेया
2. जितेन्द्र सिह पुत्र श्री जयबीर सिह निबासी ग्राम बल्देब की मढेया थाना अछल्दा जनपद औरेया
गिरफ्तारी का दिनांक व समय- 13.4.2023 समय 11.25 बजे
बरामदगी का विवरण-
1. एक अंदद तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर
2. 08 सोने के मोती
3. एक टूटी हुई काले मोती की माला
4. घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल
गिरफ्तार करने वाली टीम- थाना प्रभारी अछल्दा श्री सत्यप्रकाश सिंह, उ0नि0 कालीचरण ,का0 अमित पाल ,का0 प्रशान्त तोमर

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
