उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा मैं पुलिस बल के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव व अम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा मैं पुलिस बल के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव व अम्बेडकर जयंती पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा आगामी निकाय चुनाव 2023 व अम्बेडकर जयन्ती के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु भारी पुलिस बल के साथ थाना फफूंद व अछल्दा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मुख्य चौराहों, बाजार तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। इस दौरान महोदया द्वारा फफूंद से अछल्दा के लिए होने वाली बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण किया गया तथा कार्य़क्रम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेंकिंग की गयी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौके पर उपस्थित रहें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
