गोंडा पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में विवेचना अधिकारीयों एंव पीड़ित पक्ष सम्बंधित सुनी गई फरियाद 31 प्रकरणों का त्वरित किया गया निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )


( पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में विवेचना अधिकारीयों एंव पीड़ित पक्ष सम्बंधित सुनी गई फरियाद 31 प्रकरणों का त्वरित किया गया निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश )
गोण्डा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पुलिस कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन किया। जिसमें विगत दिवस में मुकदमा एवं अन्य मामलों मे प्राप्त शिकायतों के 40 प्रकरणों के शिकायतकर्ताओं / पीडित पक्ष सम्बन्धित विवेचकों को बुलाया गया था। जिसमें 34 शिकायतकर्ता / पीडित पक्ष एवं सम्बन्धित जाँच अधिकारी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने उपस्थित 31 प्रकरणों के शिकायतकर्ता / पीडित पक्ष की शिकायतों को सुनकर अभिलेखों की समीक्षोपरान्त मौके पर ही तत्काल निस्तारण कराया गया। 3 प्रकरणों में विवेचना में शिथिलता बरतने वाले विवेचकों को कडी चेतावनी देते हुए विवेचना स्थानांतरित की गई।
इस मौके पर पीआरओ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी मीडिया सेल समेत विभिन्न थानों से आये हुए शिकायत कर्ता व विवेचकगण उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )
