उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत की समीक्षा बैठक का आयोजन कर आगामी लोक अदालत को सफल बनाने पर किया गया विचार विमर्श। ( वरिष्ठ विरु प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत की समीक्षा बैठक का आयोजन कर आगामी लोक अदालत को सफल बनाने पर किया गया विचार विमर्श )

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद हरवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में रवीन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 13/04/2023 दिन गुरुवार को समय 04:30 बजे नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत फिरोजाबाद के विश्राम कक्ष में जनपद के समस्त बैंक प्रबन्धकगण की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.05.2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी, जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद के अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, यजुवेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा किया गया। बैठक मेंआयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी। रवीन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश / नोडल अधिकारी लोक अदालत, फिरोजाबाद एवं अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, यजुवेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकगण को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एन० पी० ए० एकाउंटस से संबंधित नोटिसों को शीघ्र- अति शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद को प्रेषित करें, जिससे की प्राप्त नोटिस को समय से तामिला कराया जा सके तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि से करना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रबंधक लीड बैंक सुरेश भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबन्धक योगेश कुमार, यूको बैंक के प्रबंधक महेशचन्द्र, बैंक ऑफ इण्डिया के प्रबंधक नितिन जैसवाल, यस बैंक के प्रबन्धक अंकित, केनरा बैंक के प्रबंधक मनीश कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक विवेक कुमार, पंजाब एव सिंध बैंक के प्रबंधक मुनेन्द्र कुमार एवं आर्यावर्त बैंक के प्रबंधक साकेत अग्रवाल व अन्य बैंक प्रबन्धक उपस्थित रहे। (यजुवेन्द्र विक्रम सिंह) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद

 

( वरिष्ठ विरु प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!