उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पालिका,नगर पंचायत के लिए तहसील परिसर में नामांकन कार्य का आज तीसरा दिन तहसील परिसर बना छावनी | ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट- एस डी एम विवेक मिश्रा शिकोहाबाद )

( फिरोजाबाद शिकोहाबाद में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पालिका,नगर पंचायत के लिए तहसील परिसर में नामांकन कार्य का आज तीसरा दिन तहसील परिसर बना छावनी )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पालिका, नगर पंचायत के लिए तहसील परिसर में नामांकन कार्य का आज तीसरा दिन भी कार्य प्रारंभ रहा । सुबह से ही तहसील परिसर को छावनी बना दिया गया। प्रवेश द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। अंदर जाने वाले व्यक्ति की तलाशी ली जा रही थी। नामाकंन पत्र खरीदने वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। सुबह दस से तीन बजे तक नामांकन खरीद का कार्य चलता रहा।सुबह से ही उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा की देख रेख में तहसील परिसर में नगर पालिका शिकोहाबाद और नगर पंचायत मक्खनपुर के सभासद प्रत्याशी और चेयरमैन प्रत्याशी के लिए लोग नामांकन पत्र खरीद रहे थे। और सभासद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे गये। सुरक्षा व्यवस्था सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह और एसएचओ हरवेंद्र मिश्रा ने मय पुलिस फोर्स के साथ कमान संभाली हुई थी। पुलिस को सख्त निर्देश दिये गये थे कि कोई भी व्यक्ति जो नामांकन खरीदने के संबंध में नहीं है। उसे तहसील परिसर में अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाए। जो लोग तहसील से संबंधित कार्य के लिए तहसील जायें वे दोपहर तीन बजे के बाद ही पहुंचे।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!