उत्तर प्रदेश औरैया थाना कुदरकोट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना कुदरकोट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में वांछित/वांरटी व जिलाबदर अभियुक्तो की धरपकड़ अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्री बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री मुलेन्द्र के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा गस्त चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त बल्लू उर्फ बबलू पुत्र गजराज सिंह निवासी मसूदपुर थाना कुदरकोट जनपद औरैया उम्र करीब 21 वर्ष । को रामपुर खास बम्बा के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है एवं अभियुक्त को श्रीमान जिलामजिस्ट्रेट महोदय जनपद औरैया द्वारा वाद संख्या 646/2022 व कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या D202203050000646 दिनांक 23/11/22 से 06 माह के लिये जिलाबदर किया गया है । परन्तु अभियुक्त द्वारा श्रीमान जिलामजिस्ट्रेट महोदय जनपद औरैया के जिलाबदर आदेश की अवहेलना की गयी है । जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 37/2023 धारा 3/10 गुण्डा अधि0 पंजीकृत किया गया है । नाजायज तमंचा बरामदगी के संबन्ध में मु0अ0सं0 36/2023 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मान0 न्याया0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

अभियुक्त का विवरण-
1. बल्लू उर्फ बबलू पुत्र गजराज सिंह निवासी मसूदपुर थाना कुदरकोट जनपद औरैया

बरामदगी-
1. एक अदद तमंचा .315 बोर
2. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 162/22 धारा 392/411 भादवि0 थाना अछल्दा
मु0अ0सं0 164/22 धारा 3/25/27 शस्त्र अधि0 थाना अछल्दा
मु0अ0सं0 36/23 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना कुदरकोट
मु0अ0सं0 37/23 धारा 3/10 गुण्डा अधि0 थाना कुदरकोट

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
थाना कुदरकोट औरैया
उ0नि0 सुखराम सिंह, का0 संदीप सिंह, का0 प्रेमवीर सिंह

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!