उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य क्षेत्र मे गुम हुई 03 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद परिजनों के सुपुर्द परिजनों के पर छाई खुशियों की लहर पुलिस प्रशासन की प्रशंसा। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


( औरैया थाना कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य क्षेत्र मे गुम हुई 03 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद परिजनों के सुपुर्द परिजनों के पर छाई खुशियों की लहर पुलिस प्रशासन की प्रशंसा )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस ने शाम समय करीब 07.30 बजे परी पुत्री अनिल उम्र करीब 03 वर्ष निवासी खानपुर चौराहा थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया अपने भाई के साथ घर से टहलने के लिए निकली थी जो भटककर खानपुर चौराहे पर आ गई थी, जहां पीआरवी 3483 द्वारा बच्ची को अकेला देखकर उससे पूछताछ की गई तथा उसे अपने साथ लेकर कंट्रोल रूम आई, जहां पर बच्ची के परिजनों का पता चीता 01 व चीता 06 पर ड्य़ूटीरत आरक्षी ओंकार, आरक्षी हरिश्चंद्र व आरक्षी ललित द्वारा किया गया तथा उन्हें कंट्रोल रूम लाकर बच्चे को सकुशल उसके परिवारीजनों को सुपुर्द किया गया। परिवारीजन अपनी पुत्री को पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुए तथा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
