उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती समारोह पर 25 किलोमीटर की बैंड बाजे के साथ भीमराव अम्बेडकर की निकाली गई भव्य शोभायात्रा दी गई श्रद्धांजलि। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट


( औरैया डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती समारोह पर 25 किलोमीटर की बैंड बाजे के साथ भीमराव अम्बेडकर की निकाली गई भव्य शोभायात्रा दी गई श्रद्धांजलि )
उत्तर प्रदेशऔरैया फफूंद क्षेत्र में जगह-जगह गांव गांव मैं बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें सपा विधायक दिवियापुर प्रदीप यादव व विधूना विधायक रेखा वर्मा ने माल्यार्पण कर जुलूस में शामिल हुए लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर धूमधाम से जयन्ती मनाई। सहनगरा, पाता मंदिर से डा.अम्बेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बुजुर्ग, नव युवा एवं कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली मातृ शक्ति भी भारी संख्या में नजर आई। शोभायात्रा कस्बे के मैन बाजार होते हुए से होते हुए ख्यालीदास से स्थित होते हुए मैन बाजार से अछल्दा चौराहा पहुंची। जहां डा. अम्बेडकर की मूर्ति पर लोगों ने माल्यार्पण कर माथा टेका। इसके बाद बस स्टैंड होते हुए मुरादगंज तिराहा मोतीपुर, पहुंचा जहां पर युवाओं ने आतिशबाजी कर बाबा साहब का जश्न मनाया एवं अपने पुनः सहनगरा पहुँचे शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा का समाजसेवी रेनू गुप्ता,व दीपू सोनी ने फूल बरसात कर स्वागत किया मैन बाजार पहुंचने पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं जूलूस में शामिल लोगो का भी माल्यार्पण कर मोहम्मद अनवर शरबत पिलाकर नाश्ता कराया व चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला ने हलुवा वितरण किया गया , समाज सेवी आशीष पोरवाल बूंदी प्रसाद वितरण करवाया जगह जगह नाश्ता एवं जल शरबत की व्यवस्था कर जुलूस का स्वागत किया गया स्वागत किया। जूलूस में साथ-साथ करीबन हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। वहीं फफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा अपने दलबल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
