उत्तर प्रदेश औरैया देश के सुप्रसिद्ध यूट्यूबर सतीश बाली पहुंचे पंचानंद धाम वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंबल परिवार समन्वयक वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट

( औरैया देश के सुप्रसिद्ध यूट्यूबर सतीश बाली पहुंचे पंचानंद धाम वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंबल परिवार समन्वयक वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ )

उत्तर प्रदेश औरैया देश के अति महत्वपूर्ण प्रसिद्ध एवं धार्मिक स्थल पांच नदियों का संगम पंचनद धाम जहां देश की अति महत्वपूर्ण यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी नदियों के पवित्र संगम से बने पंचनद धाम पर देश के सुप्रसिद्ध यूट्यूबर सतीश बाली ने पहुंचकर पंचनद धाम के बारे में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंबल परिवार समन्वयक वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ जानकारी लेते हुए बेहतरीन कवरेज करते हुए अपने कैमरे में कैद किया। बताते चलें कि संपूर्ण देश में ख्यातिप्राप्त एकमात्र धार्मिक ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल जो 3 जनपदों इटावा, औरैया एवं जालौन की सीमा के साथ-साथ मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए इस स्थल पर अनेकों धार्मिक स्थल जो अपनी गाथाओं से सर्वमान्य पौराणिक एवं धार्मिक माने जाते हैं, यहां पर विगत दिनों देश के सुप्रसिद्ध यूट्यूब पर सतीश बाली जी ने अपने साथ इस क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता एवं चंबल वैली पंचनद धाम के लिए विगत लगभग 40 वर्षों से लिखने के साथ-साथ इसको प्रगति पथ पर लाने के लिए प्रयासरत वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ इस स्थान के बारे में जानकारी लेते हुए बेहतरीन कैमरों के साथ कवरेज करते हुए जानकारी साझा की जिससे इस स्थान को शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिलने के साथ-साथ सरकार से भी इसे पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए सहयोग मिलने की संभावना जताई गई है। वही वीरेंद्र सिंह सेंगर ने सरकार से इस स्थान को अतिशीघ्र अपने किए गए वायदों के अनुसार पर्यटन स्थल घोषित करने का उचित समय बताते हुए ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि अब इस स्थान के लिए प्रदेश सरकार को विशेष रुप से सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी को अपने किए गए विधानसभा चुनाव वायदे के अनुसार अतिशीघ्र पर्यटक स्थल घोषित करने की आवश्यकता है जिससे इस स्थान को पिछड़ेपन से निजात मिल कर आगे बढ़कर उन्नति के शिखर तक पहुंचने में कामयाब हो सकें।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!