उत्तर प्रदेश आगरा फतेहाबाद में बीस साल बाद मनाई गई डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती 16अप्रैल को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

 

( आगरा फतेहाबाद में बीस साल बाद मनाई गई डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती 16अप्रैल को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा )

उत्तर प्रदेश आगरा फतेहाबाद कस्बा फतेहाबाद में 20 साल बाद बाबा भीमराव अंबेडकर कमेटी और बाबा अनुयायियों द्वारा एक बार फिर विशाल बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जा रही है जिसका आज सुबह बाबा भीमराव अंबेडकर अनुयायियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया वही राष्ट्रीय निषाद एकता संगठन द्वारा बाबा साहबकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया अंबेडकर कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर रामसेवक ग्राम प्रधान ने बताया कि इस बार हमारी कमेटी 20 साल बाद कंस मेले की तर्ज पर तीन दिवसीय अंबेडकर जयंती मनाने जा रही है आज बाबा साहब के जन्मदिन पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जाएगा 15 अप्रैल को अंबेडकर चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 16 अप्रैल को कस्बा फतेहाबाद में भगवान देवी इंटर कॉलेज से बाबा साहब के विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें 1 दर्जन से अधिक झांकियां निकाली जाएंगे शोभा यात्रा का उद्घाटन प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन द्वारा उद्घाटन किया जाएगा शोभायात्रा में पूर्व राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा भी भाग लेंगे उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अंबेडकर जयंती में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जयंती की शोभा बढ़ाएं |

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!