उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना सिरसागंज पुलिस द्वारा चेकिंग /दबिश दौरान 10,000 के इनामी बदमाश की हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( बाइट – सीओ सिरसागंज प्रवीण कुमार तिवारी )
( फिरोजाबाद थाना सिरसागंज पुलिस द्वारा चेकिंग /दबिश दौरान 10,000 के इनामी बदमाश की हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना सिरसागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में 10,000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गिरफ्तार बदमाश शातिर लुटेरा है जिस पर फिरोजाबाद के विभिन्न थानों के अलावा एटा में भी कई केस दर्ज हैं। सिरसागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम नंदू गिहार है वह सिरसागंज की गिहार कॉलोनी का रहने वाला है, सिरसागंज थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र के अमर कोल्ड स्टोरेज के पीछे कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं इस सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी है और इस पर लूट और चोरी के करीब 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं उसके अन्य साथी फरार हो गए, गिरफ्तार किए गए शातिर बदमाश के कब्जे से एक पोनिया दो जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस व नकदी बरामद की गई है। अभियुक्त थाना नसीरपुर, नगला खंगर व सिरसागंज क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई लूट व चोरी की घटनाओं में फरार चल रहा था।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
