सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
सहारनपुर थाना कुतुबशेर डकैतो एवम शातिर लूटेरों पर अपनी तेज तर्रार कार्यवाही कर जोरदार खुलासे करने वाले थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से आज तीन शातिर लूटेरों को पकड़कर किया एक और सफल अनावरण।आपको बता दें,कि आखिर मामला क्या था 9 मार्च 2023 को नखासा बाजार जैन मन्दिर निवासी प्रभात कुमार जैन ने थाना कुतुबशेर पहुंचकर एक तहरीर दी थी,कि गंगौह रोड पर स्थित चार बाईक सवार बदमाशों ने देशी तमंचे के बल पर उससे 50,000 रूपये की लूट की और फरार हो गये,थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार ने आंव देखा ना तांव पुलिस टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश में लगा दी।आज सुबह चैकिंग कर रहे थाना प्रभारी सतीश कुमार को सूचना मिली,कि कुछ बदमाश किसी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए मानकमऊ स्थित बस स्टेंड के पास खडे हैं, इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने तत्काल अपनी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अजब सिंह, राहुल कुमार शर्मा,हेड कांस्टेबल सचिन तोमर, विकास,कांस्टेबल विनीत एवम जव्वाद के साथ उसी और दौड़ पड़े,जहां पर बदमाशों के खड़े होने की सूचना थी,जैसे ही पुलिस टीम बदमाशों के पास पहुंची,तो एक बदमाश ने पुलिस टीम को देखते ही पुलिस पार्टी पर देशी तमंचे से फायर करने की कोशिश की लेकिन सक्रिय पुलिस टीम ने अपनी जांबाजी का परिचय देते हुए तीनों शातिर लूटेरों आमिर पुत्र नाजिम,जावेद पुत्र अलमदीन दोनों ही निवासी ग्राम जलालपुर पानीपत हरियाणा तथा सूरज पुत्र अरविंद निवासी जनपद शामली को धर दबोचा।पकड़े गये बदमाशों ने होली वाले दिन गंगौह रोड पर प्रभात कुमार जैन से लूट का भी जुर्म इकबाल किया।पकड़े गए तीनों बदमाशों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाईक एचआर-60 एल 8523,लूट के नकद 15,000 रूपए,देशी तमंचा,कारतूस,चाकू एवम आधार कार्ड भी बरामद किया।बदमाशों ने अम्बाला रोड सहित अनेक स्थानों पर भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था,लूट की घटनाओं में साथ देने वाला इनका एक साथी शोएब अभी भी फरार है,जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।जिसका खुलासा आज एसपी-सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।पकडे गये तीनो बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
