प्रदेश सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा विधायक सदर मनीष असीजा के कुशल एवं समकक्ष नेतृत्व में शिविर का आयोजन कर कक्षा 09, 10, 11 एवं 12 उत्तीर्ण पुत्र/पुत्रियों को साईकिलों का किया गया वितरण | (  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद /24 मार्च/सू0वि0 सहायक श्रमायुक्त ए0के0सिंह ने बताया कि आज प्रदेश सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम के अंतर्गत उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा जागरुकता शिविर एवं श्रमिक हितलाभ कार्यक्रम का आयोजन विधायक सदर मनीष असीजा के कुशल एवं सक्षम नेतृत्व में राधारानी का मंदिर गोविंद नगर में किया गया। उक्त शिविर में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों को जागरुक करते हुये जन सुबिधा केन्द्रों के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के पंजीयन की कार्यवाही करने एवं पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का अंशदान तथा बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुये उनका आवेदन पत्रों को प्राप्त किया गया। जिसमें कुल 195 निर्माण श्रमिकों का उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत जन सुबिधा केन्द्रों के माध्यम से आॅन लाइन पंजीयन एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के 67 आवेदन पत्र पंजीयन हेतु प्राप्त किये गये। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत 21 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कक्षा 09, 10, 11 एवं 12 उत्तीर्ण पुत्र/पुत्रियों को साईकिलों का वितरण एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर मनीष असीजा द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद फिरोजाबाद के समस्त ब्लाॅकों पर उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्यााण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित योजनाओं एवं पंजीयन/नवीनीकरण हेतु जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद मंे 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर पशुपालन विभाग द्वारा एस्केड जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया तथा प्रत्येक गौशाला पर गौपूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।उन्होने बताया कि कल 25 मार्च 2021 कों चन्द्रवती मैरिज होम, राम नगर, फिरोजाबाद में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत जागरुकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिन निर्माण श्रमिकों का पंजीयन नही हो सका है वह अपना पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पत्नी/अपने नामित व्यक्ति का आधार कार्ड, स्वघोषणा प्रमाण पत्र एवं अपने मोबाईल के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीयन/नवीनीकरण करायें। जिसमें नगर आयुक्त विजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 प्रज्ञा शंकर, सहायक श्रमायुक्त ए0के0 सिंह, के0के0 गुप्ता, शिव शंकर पाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण, देवेन्द्र पाल सिंह प्र0स0, गजेन्द्र पाल, व0स0 आदि उपस्थित |

(  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!