उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती समारोह का आयोजन कर बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली शोभायात्रा। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट रणविजय सिंह एसपी ग्रामीण )
( फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती समारोह का आयोजन कर बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली शोभायात्रा )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर में डाॅ भीमराव आंबेडकर जयंती शोभायात्रा के अध्यक्ष संजेश भारती के नेतृत्व में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का रणविजय सिंह एसपी ग्रामीण व विवेक कुमार मिश्रा उपजिला धिकारी, देवेन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी द्वारा किया गया शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर और हरी झंडी दिखा कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। जयंती शोभायात्रा थाने के पास से प्रारंभ हुई। जो तहसील तिराहा, नारायण तिराहा, बड़ा बाजार, रुकनपुरा, मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा, कटरा बाजार से शंकरपुरी होते हुए आंबेडकर पार्क पर पहुंची। आंबेडकर पार्क पर पहुंच कर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में जाटव समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। जयंती अध्यक्ष के साथ समाज के सभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहे साथ ही प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एव पुलिस शोभा यात्रा के साथ साथ मोजूद रहे |

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
