उत्तर प्रदेश बांदा गिरवां थाना क्षेत्र में एक ही घर में मासूम बच्चे सहित 03 लोगों की हुई धारदार हथियार की हत्या मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस बेटे को लिया गया हिरासत में। (संवाददाता शुभम सिंह की खास रिपोर्ट बांदा )

( बाईट-स्थानीय )

( बाईट-अभिनंदन(पुलिस अधीक्षक) 

( बांदा गिरवां थाना क्षेत्र में एक ही घर में मासूम बच्चे सहित 03 लोगों की हुई धारदार हथियार की हत्या मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस बेटे को लिया गया हिरासत में )

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है।मृतकों में दंपती, बेटा और महिला शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।पुलिस जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग में शनिवार की देर रात की घटना बताई जा रही है।अज्ञात लोगों ने चुन्नू (70) पुत्र गंगा, कैलाशिया (68) पत्नी चुन्नू, तिजनिया (76) पत्नी झंडू और प्रियांशु (8) पुत्र बालेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी।रात को साथ बैठकर खाना खा रहे थे तभी वारदात हो गई। मृतक हमलावरों से जान बचाने के लिए भागे भी, लेकिन हमलावरों ने जहां पाया वहीं मार दिया। घर में चारों शव अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले हैं। रविवार की सुबह दरवाजा खुला होने पर पड़ोसी को घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल सील कर रखा है।

 (संवाददाता शुभम सिंह की खास रिपोर्ट बांदा )

Back to top button
error: Content is protected !!