उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा आगामी ईद, परशुराम जन्मोत्सव पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी की आयोजन कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा आगामी ईद, परशुराम जन्मोत्सव पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी की आयोजन कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना परिसर में ईद व परशुराम जन्मोत्सव शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी दिनों में ईद व परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सभी से अपील की गई कि वह दूसरे की धार्मिक आस्था को ध्यान मे रखकर अपना आयोजन करें। ध्वनि प्रदूषण को लेकर शासन के निर्देश का पालन करें। डीजे व लाउड स्पीकर पर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें । नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी से अपील की गई की धारा 144 लागू है किसी भी प्रत्याशी के द्वारा कोई ऐसा कार्य न करे जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े सभी लोग सहयोग करे। उन्होंने लोगों से स्थानीय परम्पराओं एवं परेशानीयो को लेकर भी चर्चा की। ईद के दिन बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत को निर्देशित किया गया। ईद के दिन आवारा जानवरो के विचरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर नगर पंचायत को ध्यान देने को कहा गया। बैठक में स्थानीय लोगों ने नगर की परम्परा की चर्चा करते हुए आपसी तालमेल व सौहार्द की बात कही। इस मौके भाजपा नेता प्रेम कुमार गुप्ता, व्यापारी नेता मानवेन्द्र पोरवाल, गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष राम जी दुबे, प्रधान संघ अध्यक्ष राजू यादव, बेचे लाल कोरी, मास्टर सलीम खान, सुरेश चंद्र अवस्थी, सभासद प्रवल शर्मा, सभासद राजेश तिवारी, अंकित रंजन त्रिपाठी, प्रधान बसीम कुरैसी, अशोक चक, उमेश चन्द्र, झल्लू यादव, मास्टर शिवम चौबे, मो०इजहार अहमद, अनवर कुरैशी, शिव कुमार राजपूत सहित नगर पंचायत कर्मचारी रमेश यादव सहित नगर व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!