सहारनपुर रामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की हुई मुठभेड़ में 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफतार दो मौका पाकर हुए फरार 04 मोटरसाइकिल 04 देशीबम अवैध असलहा व कारतूस किया गया बरामद। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट

( रामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की हुई मुठभेड़ में 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफतार दो मौका पाकर हुए फरार 04 मोटरसाइकिल 04 देशीबम अवैध असलहा व कारतूस किया गया बरामद )

सहारनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना रामपुर मनिहारान में दो बाईक लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों एवम पुलिस का हुआ आमना सामना,इस आमने सामने की भीषण मुठभेड़ में सात बदमाश अवैध असहलो एवम लूटी हुई बाईकों के साथ किया गिरफ्तार।आपको बता दें,कि कल रात थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम अतिरिक्त थाना प्रभारी योगेश चन्द्र,वरिष्ठ उपनिरीक्षक कपिल देव,सब इंस्पेक्टर आजाद सिह,महेश चंद,जसबीर,रोबिल्स कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ चैकिंग पर थे,कि अचानक थाना प्रभारी को सूचना मिली,कि घसोटी रोड तिराहे पर कुछ बदमाश किसी लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है,पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने जैसे घसोटी रोड पर दौड़ी,तो बदमाशों ने पुलिस को आता देख उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी,पुलिस टीम ने भी खुद को बचाते हुए बदमाशों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया,तथा सात बदमाशों की मौके पर ही घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया,जबकि इनके दो अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये। पुलिस टीम ने पकडे गये बदमाशों शंकर पुत्र सुलेख चंद निवासी ग्राम अमौली,आदित्य पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम मुंडीखेडी,हिमांशु उर्फ चुन्नू पुत्र धर्मेंद्र पंवार निवासी कस्बा रामपुर मनिहारान,अभिनव पंवार उर्फ ऐलन पुत्र देवेन्द्र पंवार निवासी कस्बा रामपुर मनिहारान,अभिषेक पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम मुंडीखेडी,निखिल पुत्र मेनपाल निवासी बाबूपुरा नगली थाना देवबंद,रविश उर्फ भोला पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम मतोली थाना देवबंद एवम अमित पुत्र जसवीर सेनी निवासी सुआखेडी थाना सरसावा के कब्जे से पुलिस टीम ने चार बाईक,चार देशी तमंचे,जिंदा एवम खोखा कारतूस बरामद किया।कामयाब पुलिस टीम को एसएसपी डा,विपिन द्वारा दिया गया 25,000 रूपए का नकद इनाम।जिसका खुलासा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया ।

 

Back to top button
error: Content is protected !!